Amethi UP: स्वच्छता एक्सप्रेस : ट्रेन जैसी पेंटिंग वाला सामुदायिक शौचालय ठेंगहा बना आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा गांव ने स्वच्छ भारत मिशन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की मिसाल पेश की है। गांव का सामुदायिक शौचालय न केवल सफाई का प्रतीक है, बल्कि अपनी भव्यता और आकर्षक सजावट से लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है।

स्वच्छता एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे जैसी पेंटिंग, चमचमाती टाइलों और मजबूत पत्थरों से सजा यह शौचालय आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्राम प्रधान सुदामा देवी की पहल, केयरटेकर वंदना मिश्रा की देखरेख, सचिव मिथिलेश यादव और बीडीओ डॉ आकांक्षा सिंह के सहयोग से तैयार इस शौचालय ने ठेंगहा गाँव की तस्वीर बदल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे सामुदायिक शौचालय का गर्व से उपयोग करते हैं और इसे गांव की पहचान मानते हैं।

प्रधान सुदामा देवी का कहना है कि यह शौचालय केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि गांव की स्वच्छता संस्कृति और सोच का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा – “स्वच्छता को जब तक हम अपनी आदत नहीं बनाएंगे, तब तक असली विकास संभव नहीं है।”

आज ठेंगहा का यह सामुदायिक शौचालय सिर्फ अमेठी ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है।

Related posts