Amethi UP: एडीओ पंचायत समय से नहीं आते ब्लॉक, खाली कुर्सी का वीडियो वायरल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के ब्लॉक संग्रामपुर में तैनात एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह आज दिनांक 03/10/2025 दिन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी सरकार के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं और निर्धारित समय पर फरियादियों की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं।

मौके पर पहुंचे कुछ फरियादियों ने बताया कि लगातार ही अधिकारी साहब समय पर आते हैं, जिससे कार्यालय में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फरियादियों ने कहा कि सुबह 10:30 बजे तक कार्यालय में अधिकारी का उपस्थित न होना आम फरियादियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौट गए।

खंड विकास विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि यदि अधिकारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचा हैं, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts