Amethi UP : कही खुले केंद्र तो कही पर लटकते दिखे ताले, घंटो इंतज़ार करने के बाद किसान लौटे मायूस

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। खरीफ विपणन वर्ष 2025 – 26 के लिए चयनित किए गए स्थानों पर शासन की नीति के तहत सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)2369 प्रति क्विंटल और ए ग्रेड – ए धान का MSP 2389 प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान राजकीय केंद्रों पर खरीदने की शुरुआत आज 1 नवंबर दिन शनिवार से शुरू हो गई है।

जो कि निरंतर 28 फरवरी 2026 तक चलेगी, और किसानों को इसका 48 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा। इस बार बड़ा बदलाव या है कि किसानों को पहली बार हाइब्रिड धान भी MSP पर बेचने की अनुमति दी गई है, जिसकी सीमा 35 फीसदी निश्चित है।

अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में किसानों के लिए तीन राजकीय धान क्रय केंद्र सुनिश्चित किए गए हैं। जिसमें गोरखापुर, राजापुर अमेरुआ, और करौंदी प्रमुख है।

गोरखापुर केंद्र प्रभारी निर्भय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बरसात के चलते धान खरीद की बोहनी नहीं हुई है। लेकिन 27 किसानों ने केंद्र पर आकर अपना पंजीकरण कराया हैं।

वही राजापुर अमेरुआ और करौंदी केंद्र का ताला तक नहीं खुला। इन दोनों केंद्रों के किसान पंजीकरण के लिए भटक रहे हैं। किसान शोले सिंह, इंग्लेश सिंह के साथ ही केंद्र पर आए दर्जनों किसानों ने बताया कि हम लोग केंद्र पर आए थे लेकिन यहां का आज दिनभर ताला ही नहीं खुला और न ही कोई केंद्र प्रभारी दिखा जिसके कारण हम लोग को घंटो इंतजार करने के बाद मायूस ही घर लौटना पड़ा।

Related posts