Amethi UP : सपा पार्टी की मासिक बैठक हुई संपन्न, पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी हुए शामिल

 

गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में आज मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने की। बैठक में पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी सपा में शामिल होने के बाद पहली बार उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि पार्टी के वोट किसी भी हाल में बंटने न पाएं।

जिला अध्यक्ष ध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि हमें जागरूक रहना है, संघर्ष करना है और 2027 में समाजवादी सरकार बनानी है। बैठक में विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा
आज की बैठक संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जागरूक करना होगा ताकि कोई भी हमारे वोटों को काट न सके। समाजवादी पार्टी संघर्ष की पार्टी है और 2027 में हमारी सरकार बनाना ही हमारा संकल्प है।

पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी ने कहा
“समाजवादी पार्टी ही गरीब, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यकों की सच्ची आवाज है। मैं पार्टी के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करूंगा। आने वाले चुनावों में कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

राजेश मिश्र (प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी) ने कहा आज की बैठक में पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव तक की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी का उद्देश्य संगठन को सशक्त करना और जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को फैलाना है। हमें विश्वास है कि जनता 2027 में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएगी।

बैठक में महामंत्री अरशद अहमद, राकेश कौहार, संग्राम सिंह, अवधेश मिश्रा, अजय तिवारी, राजकुमार मौर्य, प्रतिभा यादव, चंद्रशेखर यादव, दीपू तिवारी, तुफैल खान, संतोष शर्मा, अभिषेक शुक्ला, राज किशोर, और धर्मराज पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts