धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अमेठी जनपद को प्रथम स्थान मिला है। संचारी रोग के रोकथाम एवं दस्तक अभियान के तहत संचालित स्वच्छता एवं साफ सफाई कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
सीएमओ ने अभियान में लगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ ही अन्य विभाग के कर्मचारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील की थी। जिससे लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचालित किया गया था।
सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान मॉनिटरिंग सेल के द्वारा जारी सूची में प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पूर्णांक 100 में से जनपद अमेठी को 100 अंक मिले है। इस अभियान से जुड़े सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसपर वह खरे उतरे।
उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों की मेहनत रंग लाई और प्रदेश में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

