धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी।
नर नारी का संतुलित समन्वय ही मानव जाति का भविष्य उज्जवल करेगा,असंतुलन दूर होना ही चाहिए। पिछड़ता हुआ पुरुष भी आज नहीं तो कल आत्मग्लानि अनुभव करेगा और कुमार्ग गामिता छोड़कर वह रीति-नीति अपनाएगा जिसके आधार पर नर नारी दोनों ही भगवान की दाई- बाई भुजा के रूप में पारस्परिक सहयोग और सद्भाव का परिचय देते हुए सुखी समाज का सृजन कर सकें। उक्त उक्त बातें नारी जागरण की गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पर आयोजित नारी जागरण जनपदीय कार्यकर्ता बैठक में बताते हुए सुल्तानपुर के बाल चिकित्सक जिला समन्वयक डॉक्टर सुधाकर सिंह ने नारी शक्ति को आगे बढ़कर स्वयं दूसरों के लिए अपना उदाहरण प्रस्तुत करने का निवेदन किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में नारी जागरण जनपदीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज से आई नारी शक्तियों ने गायत्री परिवार के साथ समाज में आगे बढ़कर विकास की नई आधारशिला रखने के लिए उत्साहित हुई। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि प्रभाकर सक्सेना ने कहा कि
न्याय,औचित्य और स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले मानवी आदर्श को मान्यता देने वाले उन्नत लोगों की पंक्ति में हमें खड़ा होना चाहिए और इस बात का प्रयत्न करना चाहिए कि नारी घर के उत्तरदायित्व को संभाले पर उतने ही क्षेत्र में न रहे। समाज की बिगड़ी दशा को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके।
जिला समन्वयक डा त्रिवेणी सिंह ने कहा कि
मानव जाति की आधी शक्ति की मूर्छित आत्मा को जागने का पाठ परम पूज्य गुरुदेव व वन्दनीया माता जी ने प्रशस्त किया है। समूची मानव जाति को इस प्रगतिशील कदम का लाभ मिलेगा प्रगतिशील, शिक्षित, प्रबुद्ध नारियां आगे आएं और समाज की बिगड़ी दशा को सुधारने में अपना योगदान दें।
साथ ही उपस्थित बहिनों को पूर्व डी एच ओ डा चन्द्रा वती सिंह व डा विजय लक्ष्मी सिंह तथा सरिता सिंह ने परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य और मंत्र पट्टिका से सम्मानित किया। कार्यक्रम में परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा ने युग निर्माण के गीत प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित किया तथा अपने घर पर देवस्थान निर्धारण बलिवैश्व यज्ञ संस्कार परंपरा संचालन पर विशेष उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक मिश्रा, राधेश्याम तिवारी घनश्याम सिंह,शशांक शुक्ला,अखिलेश तिवारी, गया बक्श सिंह, कृष्ण कुमार सिंह राणा प्रताप सिंह,लाल अशोक सिंह, जया कौशल, कुसुम लता वैश्य, देव सरी सिंह ,मालती सिंह,कांति सिंह, मीना सिंह,शकुंतला पांडे, कुसुम शर्मा सहित सैकड़ो नारी शक्तियों की उपस्थित रही। आभार गायत्री सिंह ने व्यक्त किया।
