धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया की अंतिम समय सीमा एक बार फिर बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है। एसआईआर के लिए 10 से 15 दिनों का समय बढ़ाये जाने की मांग की जा रही है। जिससे कि बचे हुए ने मतदाताओं और बहुओं को जोड़ा जा सके, SIR फॉर्म में बहुओं के पिता की 2003 की वोटर लिस्ट की डिटेल न मिल पाने के कारण SIR प्रक्रिया में बहुत से मतदाता है जिनका SIR फॉर्म अभी तक कंप्लीट नहीं हो पाया है।
SIR फॉर्म में BLO और नोडल के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी बहुत सहयोग किया है। लेकिन नई बहुओं की जिस हिसाब से डिटेल्स नहीं मिल पा रहा है, उससे लगभग विधानसभा मे करोड़ों वोट कटने की कगार पर है। इसी को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है। प्रत्येक ग्राम सभाओं में लगभग 150, से 200 मतदान कटने की स्थित में है जिससे सरकार को स्थित को समझते हुए इसकी समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की गई है।
फिलहाल एसआईआर प्रक्रिया की आखिरी तारीख 11 दिसंबर है, जिसके अब और आगे बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है। हालांकि, चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में राजनीतिक दलों ने मांग की है कि इसे 15 दिन और आगे बढ़ाया जाए।
जिसपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने ट्वीट में बताया कि प्रदेश में गणना चरण के दौरान 97.3 फीसदी डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है। लेकिन, अभी भी लगभग 17.7 प्रतिशत गणना प्रपत्र अनकलेक्टेबल हैं और 30 फीसदी वोटरों की मैपिंग बाकी है।
SIR की समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग को संग्रामपुर ब्लॉक के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, विजेंद्र सिंह लोहा के साथ ही से सैकड़ों लोगों ने की है।

