Varanaahi UP: काशी में इंटरनेशनल वेदांत सोसायटी के प्रतिष्ठाता एवं उपास्य श्री भगवान के 85 बी जन्मोत्सव एवं माननसेवा महायज्ञ का आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

वाराणसी इंटरनेश्नल वेदान्त सोसाइटी अपने प्रतिष्ठाता एवं उपास्य ‘भगवान’ के 85 वीं जन्मोत्सव 2 और 3 जनवरी 2026 को श्रृंगेरी मठ, मेहमुरगंज में 2 दिवसीय अध्यात्मिक अनुष्ठान के द्वारा पालन करने जा रही है। इस संदर्भ में आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जहाँ संस्था के महासचिव स्वामी प्रबुद्धानन्द पुरी महाराज ने इस महोत्सव के बारे में जानकारी दिया।

इस महोत्सव में देश और विदेश से लगभग 300 भक्त सम्मिलित हो रहे है। 2 जनवरी के शाम तथा 3 जनवरी के सुबह 10 बजे और शाम 5 बजे से अध्यात्मिक, संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रहेगा। जिसमें अध्यात्मिक प्रवचन, भजन, नृत्य तथा संगीत के कार्यक्रम सम्मिलित है।

श्री भगवान के महान जीवन, तथा ३०-४० वर्ष व्यापी विश्वभर में उनके महान कार्य, माननबसेवा, बिस्वप्रेम तथा सत्य सनातन धर्म के आदर्शों के प्रतिष्ठा का अध्ययन, श्रवण मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेगा। अस्तित्व के साथ एकात्मता की उनकी अनुभूति का परिणाम स्वरूप मानवता के प्रति अपने उमइते हुए प्रेम से प्रेरित होकर, श्री भगवान ने 19 नवंबर, 1989 को इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी की स्थापना की। 3 तारीख को सुबह प्रभात फेरी होगा तथा दोपहर 1 बजे से साधु भंडारा होगा।

जिसमें 100 साधुओं का सेवा किया जाएगा। शायन कालीन सभा में उत्तरप्रदेश तथा भारतवर्ष के अनेक विद्वान एवं विशिष्ठजन अंशग्रहण करेंगे। भगवान के इस जन्मतिथि पर अनेक सेवा मूलक कार्य भी इंटरनेश्नल वेदान्त सोसाइटी करेगी। जिसमें विशेष,7 व्यील चेयर दिव्यांगों को तथा माता अनन्दमयी अस्पताल को दिया जाएगा। विमल चन्द्र घोस दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग बच्चो के रोजगार हेतु एक टी-शर्ट प्रिटिंग मशीन दिया जाएगा।

विद्यालय जाने के लिए 30 छात्राओं को तथा 8 छात्रो को साईकल दिया जाएगा। नव जीवन ट्रस्ट, रमना के गाँव में गरीब बच्चो को लेकर एक विद्यालय चालाती है। उस विद्यालय के बच्चो को कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए इंटरनेश्नल वेदान्त सोसाइटी एक कम्प्यूटर प्रदान करेगी।

संस्था द्वारा वाराणसी के गलियों में रहने वाले गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करना। 3 तारीख के शैक्षणिक कार्यक्रम में वाराणसी के प्रसिद्ध शिल्पीयों के द्वारा गायन, वाद्य तथा नृत्य प्रसतुत किए जाएंगे, जिसमें श्री देवाशीश दे, सुखदेव प्रसाद मिश्र, डॉ. जया राय तथा अन्य विद्वान शामिल हैं।

इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी की ओर से स्वामी प्रबुद्धानंद पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि आप सभी अपने बच्चों एवं परिवारजनों के लेकर 3 जनवरी सायं 5 बजे श्री भगवान जन्मोत्सव में आकर श्री भगवान के ईस भव्य समारोह को सफल और यादगार बनाएं।

Related posts