Barabanki Uttar Pradesh: dm साहब कागज पर उपस्थिती 82 की,, कार्य करते 6 मजदूर

धारा लक्ष्य समाचार
सतीश कुमार बाराबंकी

मनरेगा में भ्रष्टाचार इस प्रकार बढ़ा कि कमीशन के प्रभाव से जिम्मेदार कार्यवाही भूल गए क्योंकि शिकायतों के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को कितना भी आप सूचित करें वह फोन ही नहीं उठाते इससे यह साफ झलक रहा है कि सब कुछ इन्हीं के रहमों करम पर किया जा रहा है मामला बाराबंकी जनपद के फतेहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रौजा गांव का है ।

जहां पर वर्तमान समय में मनरेगा योजना के तहत कार्य चल रहा है लेकिन यह कार्य भ्रष्टाचार्यों के सहयोग से बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है क्योंकि मौके पर केवल6 मजदूर कार्य करते हैं और उपस्थित 82 मजदूरों की दिखाई जाती है 12 जनवरी 2026 को सचिव और रोजगार सेवक की साथ गांठ से यह भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।

और रौजा गांव में मास्टर रोल संख्या5688, 5689 और 5690 पर बराबर 30 मजदूरों को कार्य करते हुए दर्शाया गया है जो सारदा नहर से सत्रोहन के खेत होते हुए रेडनी तालाब तक चकबंध निर्माण कार्य कर रहे हैं तो वही मास्टर रोल संख्या 5717 और 5718 पर जिंद बाबा तालाब की खुदाई करते हुए 20 मजदूरों को बताया गया है मास्टर रोल संख्या5761, 5762 ,5763 ,और 5771 पर 32मजदूरों को मास्टर रोल के माध्यम से रौजा गांव में खेल के मैदान का विकास कार्य करते हुए दर्शाया गया है

जबकि सच्चाई यह है कि केवल 6 मजदूर शारदा नहर से शत्रुघ्न के खेत होते हुए रेडनी तालाब तक चकबंध निर्माण कार्य कर रहे हैं और जिंद बाबा तालाब की खुदाई तथा खेल के मैदान आदि पर जो मजदूर दिखाए गए वह गलत है लेकिन साठ गाठ से82 मजदूरों को कार्य करते हुए दर्शाया गया है जो गलत है और यह कार्य एक व्यक्ति के माध्यम से नहीं किया जा सकता है

इसमें ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक तथा टिए की अहम भूमिका मानी जाती है क्योंकि फर्जी आकलन तैयार करके मास्टर रोल भरे जाते हैं और फिर सरकारी धन का दुरुपयोग करके कमीशन के रूप में बांट लिया जाता है प्रत्यक्ष दर्शी सूत्रों का यह दावा है कि कुछ लोगों को सुबह और शाम बुलाकर सिर्फ फोटो खिंचवा दिया जाता है और इस फोटो खिंचवाने के एवज में उन्हें प्रति दिन ₹50 प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिए जाते हैं।

सबसे बड़ी बात तो यह की जिसे नरेगा की जिम्मेदारी सौंपी गई वह इस प्रकार लापरवाह हुआ कि किसी का फोन ही रिसीव करना उचित नहीं समझता संबंधित मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत सचिव गोदराज वर्मा के मोबाइल नंबर630617****पर945247**** से कई बार संपर्क किया गया लेकिन एक भी बार फोन रिसीव नहीं किया गया फोन ना रिसीव करने से ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी बीडीओ से सम्पर्क किया गया वही मामले से संबंधित जब बीडीओ फतेहपुर के मोबाइल नंबर 945446**** पर945247**** से लगातार कई बार संपर्क किया गया लेकिन उनका भी फोन एक भी बार रिसीव नहीं हुआ वही मामले से संबंधित जब कमिश्नर डीसी मनरेगा बृजेश त्रिपाठी से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया फोटो मेरे पास भेज दीजिए लेकिन इस भ्रष्ट कार्यशैली पर कार्यवाही के संबंध में कुछ भी नहीं बता सके ।

Related posts