अनंत सिंह की जुबानी मोकामा में हुई गोलीबारी की पूरी कहानी, सुनिए

अनंत से मिलने भी गया था मोनू

पटना: अनंत सिंह के जेल से छूटने के बाद मोनू उनसे मिलने गया था। उस समय दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई थी। गांव वालों को लगा कि अब दोनों के बीच रिश्ते सुधर जाएंगे। लेकिन बाद में फिर से वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। 2022 में अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और 27 गोलियां मिली थीं। ये चीजें उनके पैतृक गांव स्थित घर से बरामद हुई थीं। इससे पहले उनके सरकारी आवास से इंसास राइफल की मैगजीन और विदेशी बुलेट प्रूफ जैकेट मिली थी।

9 साल की उम्र में पहली बार जेल गए थे अनंत

अनंत सिंह पहली बार 9 साल की उम्र में हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद गांव में हुए एक विवाद में 15 साल की उम्र में उन्हें दूसरी बार जेल जाना पड़ा। उन पर अपहरण, हत्या, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, यूएपीए समेत 39 मुकदमे दर्ज हैं। कम उम्र में मोकामा टाल क्षेत्र में कब्जा जमाने के लिए हथियार उठाने और चार भाइयों में सबसे छोटे होने के कारण लोग उन्हें ‘छोटे सरकार’ कहने लगे। 90 के दशक तक उनकी छवि एक रॉबिनहुड जैसी थी। 2013 में उन्होंने पाटलिपुत्र कॉलोनी में एक आलीशान होटल बनवाया और इससे पहले फ्रेजर रोड में एक मॉल का निर्माण कराया था। दोनों ही बार उन पर जमीन कब्जाने के आरोप लगे।

यह भी पढ़ें: सोनू-मोनू गैंग का यूपी के मुख्तार अंसारी से संबंध, 6 लाख में खरीदी थी AK-47

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts