थोथा चना बाजे घना वाला बजट–: विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा :
वित्तमंत्री सीतारमन ने बजट पेश किया है उस बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा कि पिछले बजट से भी ज्यादा निराश और हताशा भरा यह बजट है।आम आदमी के हित की चिंता कही नहीं दिखती।ग्रामीण रोजगार के लिए मनरेगा हटाकर रामजी नाम जोड़कर योजना लाए।उसके लिए भी एक पर्याप्त पूजी का प्रावधान नहीं किया।
शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति इस बार भी उपेक्षा ही है।राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी मिशन सुदर्शन चक्र भी अपरेश सिंदूर जैसा ही हवा हवाई हो गया। किसी भी योजना के लिए धन का प्रावधान नहीं है।सारी पूजी मित्र कारपोरेट की ओर बहता दिख रहा है। कॉर्पोरेट को छूट से लबालब शहरों को सुविधाएं दिखाई देने वाला, किसान ,मजदूर गरीब विरोधी बजट है।जिसमें 7 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि बतलाई गई है परंतु 7 प्रतिशत बेरोजगारों के लिए रोजगार का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। यह झूठा आडंबर भरा जनविरोधी बजट है। विदेशी कर्ज में आकंठ डूबी मोदी सरकार से इससे कम उम्मीद भी क्या किया जा सकता था। तमाम आकर्षक नामकरण की योजनाओं के लिए बजट आवंटन न करके केवल झुनझुना बजाते रहना है।

