Varanasi UP….सरकार सामरिक सुरक्षा से जुड़े सच्चाई को सदन में दबाना चाहती है, अशोक विश्वकर्मा

सरकार सामरिक सुरक्षा से जुड़े सच्चाई को सदन में दबाना चाहती है, अशोक विश्वकर्मा

वाराणसी। कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि देश के सामरिक सुरक्षा के सवाल पर सरकार का रवैया साफ न होने से सेना का मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एक संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जिस पर सरकार का रवैया साफ ना होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवणे की पुस्तक के हवाल से चीन की घुसपैठ का मुद्दा सदन में उठाने पर सरकार का जो रवैया सामने आया वह अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे की किताब में ऐसा क्या लिखा है, जिससे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को बात दबाने की कोशिश करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार छद्म राष्ट्रवाद’ का नारा देकर सच्चाई को छिपाना चाहती है। राष्ट्रीय सुरक्षा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे में संसद के भीतर इस पर खुली और ईमानदारी से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी विपक्ष सीमा सुरक्षा और चीन की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाता है, सरकार जवाब देने के बजाय शोर-शराबे के सहारे सच्चाई को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि, जनरल एम.एम. नरवणे जैसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी द्वारा लिखी गई पुस्तक में दिए गए तथ्यों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। और सरकार को जवाब देना चाहिए जिससे सेना के मनोबल पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न हो।

Related posts