Trivediganj barabanki: शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक बनाए शारीरिक संबंध….. 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। एक महिला ने झांसे में आकर शादी करने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किया है और प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को भी अवगत कराया कि उसे शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए इस दौरान उसका गर्भपात भी करवाया गया और अबआरोपी के परिजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और भगा रहे है।

मामला बाराबंकी जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां की निवासनी एक महिला ने लोनीकटरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर यह अवगत कराया की आज से करीब 8 वर्ष पूर्व अवधेश सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी पूरे बेनी सिंह मजरे दहिला थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी ने एक शादी शुदा महिला को अपने झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और फिर झांसा देकर लगातार उसे 8 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब उसे अपने ही परिवार के रोहित सिंह व राहुल सिंह पुत्रगण अनिल सिंह तथा स्वयं आरोपी की बेटी विनीता सिंह पुत्री अवधेश सिंह द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है ।

जबकि महिलाअवधेश सिंह के साथ लखनऊ जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कुरियानी में किराए के कमरे में एक साथ रहते थे अवधेश सिंह भी पहले से शादीशुदा था लेकिन सभी तथ्यों को छुपाते हुए पीड़ित महिला के साथ विश्वास घात किया और अब उसे प्रताड़ित करता है जिसको लेकर पीड़िता महिला ने लगातार लोनी कटरा पुलिस से शिकायतें कर रही है ।

लेकिन कार्यवाही नहीं की जा रही है प्रथम बार 31 जनवरी 2026 को लोनी कटरा थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन लोन नहीं कटरा पुलिसआरोपी का बचाव करती रही और कोई कार्यवाही नहीं किया पीड़िता महिला ने पुनः 5 फरवरी 2026 को प्रार्थना पत्र देकर लोनी कटरा पुलिस को अवगत कराया लेकिन लोनी कटरा पुलिस भी महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान की एक झलक जो समाज के सामने प्रदर्शित कर दिया और पीड़िता महिला के प्रार्थना पत्र को कूड़ेदान में डाल दिया।

पीड़िता महिला ने बताया यदि कार्यवाही नहीं हुई तो हम कप्तान से लेकर मुख्यमंत्री के दरबार तक जाएंगे लोनी कटरा पुलिस ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन जब मुकदमा नंबर मांगा गया तो उन्होंने चुप्पी साध लिया इस प्रकार की चुप्पी और झूठा वर्जन देने से यह साफ साबित हो रहा है कि लोनी कटरा पुलिस कार्यवाही की जगह आरोपी के बचाव में लगी हुई है।

जबकि बाराबंकी पुलिस अधीक्षक का सख्त आदेश है कि सभी पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए ।

Related posts