Barabanki Uttar Pradesh: भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, गाजियाबाद घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग

 ट्रोनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड विरोध के दौरान पुलिस कार्रवाई का आरोप; घायलों के इलाज, मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी ने गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड के विरोध के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बाराबंकी के जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि गाजियाबाद के मीरपुर हिंदू गांव में किसान लंबे समय से प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे।

संगठन का आरोप है कि 15 फरवरी को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थिति बिगड़ी और पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और कई किसान घायल हुए।

यूनियन ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।वहीं, प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

दिलशाद हुसैन घटना को लेकर कहा किसान संगठनों में रोष व्याप्त है और मामले ने प्रदेश स्तर पर चर्चा को जन्म दे दिया है।

सीनियर एडवोकेट रमेश चंद्र वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधिक प्रकोष्ठ एडवोकेट नीतीश प्रताप सिंह, एडवोकेट शिवा, एडवोकेट रोहित, एडवोकेट हर्षित, एडवोकेट पासवान ने कहा पुलिस द्वारा किया गया कृत बहुत ही निर्दलीय है जहां जरूरत पड़ेगी वहां हमारा विधिक प्रकोष्ठ किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा

मुख्य रूप से मौजूद रहे सुशील कुमार यादव, अलीम, अजय सिंह कर्रा, शिवम ठाकरे, वैस आदि तमाम साथी मौजूद रहे |

Related posts