Barabanki Uttar pradesh: प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन की जयंती के परिप्रेक्ष्य मे राष्ट्रीय गणित दिवस का हुआ आयोजन विभिन्न गतिविधियों मे प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में संचालित जिला विज्ञान क्लब बाराबंकी के संयोजन मे प्रसिद्ध गणितज्ञ श्री निवास रामनुजन की जयंती के परिप्रेक्ष्य मे सोमवार राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड सिद्धौर के स्व० चंद्रमौलि वर्मा सभागार में किया गया।

इस कार्यक्रम मे 15 विद्यालयों के कुल 220 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभागिता की।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत प्रमुख सिद्धौर, आरती रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी सिद्धौर पूजा सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर प्रमोद उपाध्याय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है ऐसे कार्यक्रमों से इनको एक प्रेरणा मिलती है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणित के बारे में अनावश्यक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है यह हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी हुई है।

उन्होंने सूत्र वाक्य देते हुए कहा कि जीवन मे कभी निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।’ खण्ड विकास अधिकारी पूजा सिंह ने श्रीनिवासन रामानुजन के जीवन और उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद उपाध्याय ने सभी छात्र छात्राओं को गणित विषय सीखने में सहज बने रहने की सलाह प्रदान की।

जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक आशीष पाठक ने राष्ट्रीय गणित दिवस की महत्ता के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि गणित प्रकृति की भाषा है।जिसकी गणित अच्छी है वे अपने जीवन को अच्छी तरह से निर्वहन करने मे सक्षम है। गणित के विशेषज्ञ राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षक श्री दिनेश कुमार वर्मा ने घन मूल निकालने के सरल तरीके, त्रिकोण मिति के सूत्र बनाने के तरीके पर प्रयोगो के माध्यम से प्रकाश डाला।

टी एल एम के राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षक श्रीकांत शर्मा ने गणित के रोचक उपयोग बताते हुए रेखागणित को सुगम बनाने के तरीके बताए। एआरपी वी पी सिंह ने बीजगणित एवं व्यवहार गणित के विषय मे रोचक जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम मे छात्रों को रामानुजन के गणित मे योगदान की एक फिल्म दिखाई गयी।इसके अतिरिक्त गणित टी एल एम/ मॉडल, पोस्टर प्रतियोगिता एवं गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

मूल्यांकन समिति के सदस्य विशेश्वरी प्रताप सिंह , दिलीप कुमार वर्मा,अमिता रस्तोगी, आशीष कुमार, वीरेंद्र कुमार सम्मिलित रहे। पोस्टर प्रतियोगिता मे टॉप टेन में अंकिता , दीपांशी उच्च प्राथमिक विद्यालय कोपवा, राजकुमारी कंपोजिट विद्यालय केसरगंज, हिमांशु मोहन उच्च प्रथमिक विद्यालय अंदका, नैंसी उच्च प्रा0 वि० इसरौली सारी, लकी , फिरदौस रामलाल हाई स्कूल, शिवम कंपोजिट विद्यालय शुशुवाई, उम्मे नशरा आदर्श इण्टर कालेज,

सिद्धौर, नाजरीन उ0प्रा0विद्यालय कारे देवन ने स्थान प्राप्त किया। गणितीय क्विज/ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे कक्षा 6 में प्रथम स्थान हरिओम उ०प्रा० विद्यालय इसरौली सारी, द्वितीय स्थान अंजली रामलाल हाईस्कूल, तृतीय स्थान नैतिक सरोज उच्च प्रा० विद्यालय अंदका, कक्षा 7 में रोशनी यू पी एस कोपवा, आकर्षित सैनी यू पी एस अंदका, रजनीश यू पी एस इसरौली सारी,

राधिका यू पी एस कोपवा को क्रमशः प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 8 में आदर्श यू पी एस अंदका, रुद्र प्रताप यू पी एस कोपवा, अनिकेत कुमार यू पी एस अंदका को क्रमशः प्रथम , द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ।

इस अवसर पर आदर्श पाण्डेय, ,अतिका कौशल, धर्मेन्द्र, अनिल वर्मा, आशीष वर्मा, दिलीप वर्मा, अमिता रस्तोगी, सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार वर्मा ने किया।

Related posts