सरेनी की जनसमस्याओं को उठाया, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती सुधा द्विवेदी ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नई दिल्ली स्थित आवास पर अमेठी सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा सरेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों के मुद्दों से अवगत कराया।मुलाकात के दौरान श्रीमती द्विवेदी ने क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।
किशोरी लाल शर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।राजनीतिक गलियारों में सक्रिय और कांग्रेस संगठन की मजबूत नेता मानी जाने वाली सुधा द्विवेदी लंबे समय से क्षेत्र में जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बनाए हुए हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सरेनी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए लगभग 43 हजार से अधिक मत प्राप्त किए थे।
सामाजिक क्षेत्र में भी उनका परिवार लगातार सक्रिय रहा है। उनके पति एवं श्री फाउंडेशन के संस्थापक मनोज द्विवेदी विभिन्न सामाजिक और जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते रहे हैं। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष आवाज उठाने और जरूरतमंदों की मदद करने में उनकी विशेष पहचान है।
मुलाकात के दौरान श्रीमती सुधा द्विवेदी अपनी पुत्री गीतिका द्विवेदी के साथ मौजूद रहीं। रक्षाबंधन पर्व से पूर्व हुई इस मुलाकात को क्षेत्र की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी उनकी सक्रियता लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
