युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज/रायबरेली कस्बे के वार्ड नंबर-6 गांधीनगर निवासी एक युवक द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन किए जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय धर्मेंद्र पेशे से ट्रक चालक है और रक्षाबंधन के अवसर पर घर आया हुआ था।

रविवार रात किसी बात को लेकर वह परेशान हो गया। इसी बीच उसने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजन उसे तत्काल सीएचसी महराजगंज लेकर पहुंचे। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। युवक का इलाज चल रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related posts