सारस चौराहे पर गूंजा आरक्षण का मुद्दा, 69000 शिक्षक भर्ती के विरोध में प्रदर्शन।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों को लेकर सोमवार को सारस चौराहे पर ओबीसी संघ के पदाधिकारियों और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगा और संगठन के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों के सही पालन की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भर्ती में ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को संवैधानिक आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला,

जिससे बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। उनका कहना था कि यह केवल रोजगार का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और आरक्षण अधिकारों का भी मामला है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसी मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लखनऊ के ईको गार्डन तक ‘आरक्षण बचाओ यात्रा’ निकाली गई है।

रायबरेली पहुंचने पर यात्रा में शामिल लोगों ने ‘आरक्षण महाघोटाला’ के नारे लगाते हुए भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सारस चौराहे पर कुछ समय तक चले प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र नारों से गूंजता रहा और राहगीरों का भी ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ।

Related posts