विशेष विधिक जागरुकता शिविर(पाक्सो) व गाँधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजित हुई बैठक

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के दिशा-निर्देशन में गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष पाक्सो जागरूकता अभियान तथा 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष पाक्सो जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को अभियान के माध्यम से बच्चों को पाक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में विशेष न्यायाधीश पाक्सो-प्रथम रामनेत, अपर जिला जज अंशुमान पटनायक, पल्लवी प्रकाश, अनुपम शौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह एवं जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts