शारदा नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

ARTO कार्यालय के पास बालू में सना मिला शव, सूचना पर पहुंची मिल एरिया पुलिस ने शुरू की जांच।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हरदासपुर स्थित ARTO कार्यालय के पास शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह करीब 9 बजे नहर में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। शव बालू में सना हुआ था, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मिल एरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटा रही है।

साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नहर तक कैसे पहुंचा।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related posts