धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर सतीश कुमार बाराबंकी
मनरेगा /वीबी जीरामजी योजना के तहत विद्यालय की बाउंड्री के अंदर अन्नपूर्णा भवन और आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें लगातार श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है जबकि सच्चाई यह है कि मौके पर अन्नपूर्णा भवन का कार्य रुका हुआ है और आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें लगातार श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है ।
एक प्रकार से विभाग का मानना है कि विद्यालय प्रांगण के अंदर व्यवसायिक उद्देश्य से कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता क्योंकि शिक्षा कैंपस में केवल शिक्षा से संबंधित ही कार्य किये जा सकते हैं अन्नपूर्णा भवन निर्माण के बाद कैंपस के अंदर विद्यार्थियों कीशिक्षा को बाधित करने जैसे तमाम व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं।
मामला बाराबंकी जनपद के अंतर्गत आने वाले शिक्षा क्षेत्र ब्लाक सिद्धौर के .हाजीपुर श्याम नगर का है जहां पर ग्रामीणों और सूत्रों का दावा है कि निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी का मसाला और पुरानी ईटों का भी प्रयोग किया जा रहा है विद्यालय कैंपस के चारों तरफ पुरानी बाउंड्री वॉल बनी हुई थी जिसके अंदर आंगनबाड़ी केंद्र औरअन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य दर्शाया जा रहा है ।
और पुरानी बनी बाउंड्री वालों को तोड़कर नया बनाया जा रहा है जिसे प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल का निर्माण दर्शाया गया है अन्नपूर्णा भवन के पिलर पहले ही काफी खहे ड हो चुके हैं और आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य प्रगति पर है .जिसमें प्रतिदिन वीबी जी राम जी योजना के तहतअन्नपूर्णा भवन में फर्जी श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है जिस कार्य के लिए सरकार द्वारा अनुमति प्रदान की गई है।
वह विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण दर्शाया जा रहा है शिक्षा विभाग के जिम्मेदार नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सिंद्धौर ने बताया कि जिस स्थान परअन्नपूर्णा भवन बनाया जा रहा है वह भूमि विद्यालय की नहीं है यदि विद्यालय की भूमि नहीं है तो फिर उस भूमि में आंगनबाड़ी केंद्र क्यों बनाया जा रहा है और पहले से इतनी दूर तक विद्यालय के नाम से आखिर बाउंड्री वॉल क्यों बनाया गया था।
और जोनव निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र का किया जा रहा है उसे तो विद्यालय कैंपस के अंदर ही होना चाहिए फिलहाल निर्माण कार्य कितना सही और कितना गलत हैक्या क्षेत्रीय लेखपाल को अन्य स्थान पर कहीं भूमि उपलब्ध नहीं हुई या फिर ग्राम प्रधान द्वारा जबरन विद्यालय की भूमि पर बनाया जा रहा है
वही कमिश्नर डीसी मनरेगा ने बताया कि बीडीओ सिद्धौर से बात कर लीजिए वह सब कुछ आपको बता देंगी अब तो जिले के जिम्मेदार अधिकारी ही यह बता सकते हैं कि विद्यालय की भूमि के बाउंड्री के अंदर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया जा सकता है या नहीं और आंगनबाड़ी केंद्र आखिर विद्यालय से दूर क्यों बनाया गया ।
