तालाब में तैरता मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप औना सदरा के पास तालाब में शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

सलोन/ रायबरेली। सलोन कस्बे के ग्राम औना सदरा के समीप सोमवार को तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शव तालाब तक कैसे पहुंचा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Related posts