दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाया बकरा, पीछा करने पर भी नहीं आए हाथ

बछरावां के पखनपुर गांव में बेखौफ बदमाशों की करतूत, बकरा छीनकर हुए रफूचक्कर, ग्रामीणों में नाराजगी।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां/रायबरेली।बछरावां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। थुलेंडी चौकी क्षेत्र के पखनपुर गांव में बकरियां चरा रहे एक ग्रामीण का बकरा अज्ञात बाइक सवार बदमाश जबरन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पखनपुर गांव निवासी जगन्नाथ गांव के पास अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनका एक बकरा पकड़ लिया और बाइक से लेकर भाग निकले। जब तक जगन्नाथ कुछ समझ पाते, बदमाश मौके से निकल चुके थे।हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित के पास मोबाइल फोन नहीं था,

जिसके चलते वह तत्काल अपने परिजनों या पुलिस को घटना की सूचना भी नहीं दे सके। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार ने बदमाशों को भागते देखा तो उनका पीछा किया। हालांकि, शातिर बदमाश रास्ते में चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे।

Related posts