नामांकन के लिए लखनऊ रवाना हुए धर्मेंद्र सिंह चौहान चुरुआ मंदिर में बजरंगबली के दर्शन कर शुरू की यात्रा, जगह-जगह समर्थकों ने किया स्वागत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी एवं वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सोमवार को नामांकन दाखिल करने के लिए लखनऊ रवाना हुए। लखनऊ रवाना होने से पहले उन्होंने चुरुआ मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और आशीर्वाद लेकर अपनी नामांकन यात्रा का शुभारंभ किया।

नामांकन यात्रा के दौरान जगतपुर, रायबरेली, गंगागंज, हरचंदपुर और बछरावां सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत के लिए जुटे शिक्षकों, युवाओं, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्नातक वर्ग से जुड़े लोगों ने उन्हें नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान स्नातक वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर भी चर्चा हुई। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि स्नातक वर्ग की आवाज को विधान परिषद में मजबूती से उठाने का काम किया जाएगा।

धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि मिल रहा स्नेह और जनसमर्थन उनके लिए बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि स्नातक वर्ग की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को प्राथमिकता के साथ उचित मंच पर उठाने का प्रयास करेंगे।

नामांकन यात्रा के दौरान जगह-जगह हुए स्वागत से क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होती नजर आई। धारा लक्ष्य समाचार

Related posts