धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली।प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार, चंदापुर में रायबरेली के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं ‘पुरुषोत्तम ज्वेलर्स एंड जेम्स’ के प्रबंधक पुरुषोत्तम गुप्ता तथा उनकी पत्नी रीना गुप्ता ने अपनी सुपुत्री डॉ. नैना का जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों के संग केक काटा, उन्हें उपहार बांटे और तिथि भोजन का आयोजन कराया। नए उपहार पाकर नन्हें बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर दंपति ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और इस सामाजिक पहल के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने कहा समाज के प्रबुद्ध वर्गों द्वारा बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटने की यह पहल सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदना का अच्छा माध्यम है। आयोजन में सहयोग के लिए सहायक अध्यापक सुरेंद्र नाथ पाल का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सीमा, विनय, हुब्बल मदार, रोहित, वंदना, मुन्नी, जनक लली और रज्जन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
