दुलर्म बीमारी मालरोटेशन से ग्रसित नवजात शिशु का किया सफल आपरेशन

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। महानगर के प्रथम पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. निरपेक्ष त्यागी ने जटिल एवं दुलर्म बीमारी मालरोटेशन से ग्रसित 14 दिन के नवजात शिशु का सफल आपरेशन कर उसका जीवन बचा कर चिकित्सा जगत में इतिहास रच दिया है।

जीपीओ रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीडियाट्रिक सर्जन डा. निरपेक्ष त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत् 11 मार्च 2025 को ग्राम काजी बाला (कोलागढ़) सहारनपुर निवासी विकास कुमार की पत्नी ने एक बालक को जन्म दिया था। जन्म लेने के बाद से नवजात शिशु हरे-पीले रंग की उल्टिया कर रहा था।

उपचार हेतू नवजात शिशु को उसके माता पिता ने बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश शर्मा के नर्सिंग होम में जेडसीयू में भर्ती कर दिया। 10 दिन तक बच्चे की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया उल्टे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। 21 मार्च को नवजात बालक के माता पिता ने बच्चों के सर्जन डा. निरपेक्ष त्यागी को बच्चे को दिखाया।

बच्चे की आवश्यक जांच करके डा० त्यागी ने बताया कि यह बालक जटिल एवं दुर्लभ बीमारी मालरोटेशन से ग्रस्ति है। इस बीमारी से बच्चे के पेट के अन्दर आंतों की स्थिति उलटी हो गयी है तथा आंतें आपस में उलझ गयी हैं जिसका उपचार केवल आपरेशन से संभव है। डा० त्यागी ने बताया कि आपरेशन के बाद से बच्चे की हालत में लगातार सुधार आता चला गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts