Barabanki news: हेल्थ वेलनेस सेंटर पर लगा रहता है ताला मरीज वापस होने को मजबूर

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज के अंतर्गत बने आयुष्मान हेल्थ सेंटर सीएच ओ की अनुपस्थिति के चलते यह सेंटर सिर्फ शो पीस बनकर रह गए हैं अस्पताल अधीक्षक की घोर लापरवाही के चलते सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं।

आयुष्मान सेंटरों पर आए दिन ताला लटका रहता है यहां आने वाले मरीज को मायूस होकर प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है सरकार जहां लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर इन सेंटरों को बनवाया और यहां पर काम करने के लिए सी एच ओ की तैनाती की ,इसके बावजूद भी गरीबों को सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है हद तो तब हो जाती है।

जब नवजात शिशुओं व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज जाना पड़ता है तो ऐसे सेंटरों के खुलने या ना खुलने का कोई मतलब नहीं रह जाता , कुल मिलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज के अंतर्गत आने वाले सभी आयुष्मान सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी चल रही है ।

आज ग्राम पंचायत दहिला एवं गनहरी में बने आयुष्मान हेल्थ वेलनेस सेंटर में 10:30 बजे तक ताला लटका हुआ था, वहीं जब मौजूद कई ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर कभी कभार कोई आ जाता है तो खुल जाता है एक माह में लगभग तीन से चार दिन ही सेंटर खुलता है।

हम लोगों को दवाइयां लेने के लिए निजी प्राइवेट डॉक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। टीकाकरण करवाने के लिए हमारे घरों की बहुएं नौनिहाल बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज जाना पड़ता है जहां पर डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाइयां भी लिख दी जाती हैं।सीएचसी प्रभारी डॉक्टर हरप्रीत सिंह का फोन कभी कभार ही उठता है ऐसे में क्षेत्र के प्रतिनिधि व ग्रामीण किसी से शिकायत भी नहीं कर पाते।

ऐसे लापरवाह अधीक्षक के खिलाफ जनता के मुताबिक अस्पताल से तत्काल हटाकर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए और उनके द्वारा अब तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जांच कमेटी गठित की जानी चाहिए जिससे यह पता लगाया जा सके कि अब तक स्वास्थ्य विभाग में कितना सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

Related posts