Barabanki Uttar Pradesh: बेसिक स्कूल के शिक्षकों के स्मार्ट क्लासेस के तृतीय बैच का प्रशिक्षण संपन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी:शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर बाराबंकी में चल रहे दो दिवसीय स्मार्ट क्लासेस प्रशिक्षण पीएम श्री योजना के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में चयनित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्वीकृत स्मार्ट क्लासेस का समापन डायट प्राचार्य के निर्देशों से नोडल प्रवक्ता लालचंद एवं श्री आनंद कुमार यादव द्वारा समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए संपन्न कराया गया।

नोडल प्रवक्ता लालचंद के अनुसार स्मार्ट क्लासेस के तीसरे बैच में ब्लॉक देवा के 102 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रवक्ता महेंद्र कुमार यादव ,राहुल सिंह ,सूर्यवंशी सुकेश रंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सोनकर जहीर अहमद संदर्भ दाता अनूप कुमार मोहम्मद आदि उपस्थित रहे

Related posts