डाइट प्राचार्य ने किया तीसरे सत्र का उद्घाटन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी: गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर में पीएम श्री योजना के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में चयनित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय स्वीकृत स्मार्ट क्लासेस आईसीटी लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी की सुरक्षा रख रखाव एवं कक्षा शिक्षण में उपयोग तथा प्रभावी कक्षा शिक्षण कराए जाने के लिए चयनित विद्यालयों से दो नामित शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे बैच का शुभारंभ प्राचार्य डायट अमित कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नोडल प्रवक्ता लाल चंद ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा जनपद बाराबंकी में 745 उच्च प्राथमिक विद्यालय,कंपोजिट स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय तथा 13 पीएम श्री विद्यालय का चयन किया गया है जिसमें गुरुवार से तीसरे चरण का प्रशिक्षण कराया जा रहा है
इसमें देवा ब्लॉक के कुल 102 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।इस अवसर पर संदर्भ दाता,अनूप कुमार,मोहम्मद आसिफ,आशीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

