धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिले के विकासखंड अमेठी अंतर्गत ग्राम सभा नरैनी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ प्रथम दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कथा का आरंभ “सच्चिदानंदरूपाय विश्वोत्पत्त्यादि हेतवे” श्लोक के पावन उच्चारण से हुआ, जिससे संपूर्ण पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कथा वाचन के लिए बद्री आश्रम से पधारे पूज्य आचार्य दंडी स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने प्रथम दिन श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मात्र करने से मनुष्य के समस्त दुःख…
Read More