नहर किनारे झोपड़ी में खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, सिर पर वार कर हत्या से मचा हड़कंप।

मंदिर में सेवादारी करने वाले राम लखन पासी की संदिग्ध हालात में मौत, एसपी ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ खंगाला घटनास्थल। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली/जगतपुर। जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकीहार मजरे चिचौली गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे 60 वर्षीय राम लखन पासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई। घटना की खबर फैलते ही गांव…

Read More