चंडीगढ़: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सहयोगी भी मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा…
Read More