Amethi UP : अवधी साहित्य संस्थान अमेठी को अंतरराष्ट्रीय अवधी समारोह में मिली बड़ी जिम्मेदारी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। रविवार को अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से स्थानीय डाक बंगला सभागार में आयोजित संगोष्ठी का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रख्यात साहित्यकार जगदम्बा तिवारी ‘मधुर’ द्वारा वाणी-वंदना के साथ हुआ। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने बताया कि आगामी 11 दिसम्बर 2025 (गुरुवार) को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग (लखनऊ) में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय अवधी समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देश-विदेश के प्रख्यात अवधी साहित्यकार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम…

Read More

Amethi UP : भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को मन लगाकर सुना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी कड़ी में भाजपा के संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मन की बात कार्यक्रम सुना तो वही भाजपा के वरिष्ठ नेता सदाशिव पांडेय ने भी अपने घर पर बैठकर लोगों के बीच प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना। संग्रामपुर के सभी बूथों व शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। नवंबर माह के अंतिम सप्ताह के रविवार को प्रधानमंत्री मन…

Read More

Amethi UP : चिकित्सा प्रभारियों द्वारा स्वास्थ्य मेले का किया गया निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह के आदेश पर लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारने पर दिया जा रहा जोर अमेठी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत आज सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। मेले की स्वास्थ्य व्यवस्था देखने के लिए अपने क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सुबह 10:00 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने पहुंचकर केंद्र का निरीक्षण किया साथ में ही मरीजों का भी उपचार किया। अमेठी सामुदायिक केंद्र प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज का निरीक्षण कर कुछ…

Read More

Amethi UP : मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

धारा लक्ष्य समाचार आधा दर्जन लोग लहूलुहान, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज बाजार शूकुल/अमेठी। खेत की फसल को लेकर उत्पन्न हुआ मामूली विवाद शुक्रवार देर रात बाजार शुकुल क्षेत्र में बड़ा रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। घटना के बाद घायलों ने थाने पहुँचकर मामला दर्ज कराया। घायल अनीता पत्नी रामकेवल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विपक्षी पक्ष कई दिनों से उनके खेत में जानवर छोड़कर फसल को नुकसान पहुँचा रहा था। दुलारा…

Read More

Amethi UP : एडीओ आईएसबी और एलडीएम की मौजूदगी में हुई बीएलबीसी की बैठक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बीडीओ आकांक्षा सिंह ने ग्राम सचिवों के साथ की बैठक, SIR पर की चर्चा संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को विकासखंड संग्रामपुर सभागार में बीएलबीसी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अग्रणी बैंक प्रबंधक अमेठी राजीव पाण्डेय एवं एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष रोजगार योजना समूह के सीसीएल और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा प्रबंधक संग्रामपुर उपेंद्र यादव, महिमा सिंह, हेमंत कुमार (आरसेटी गौरीगंज), संग्रामपुर में…

Read More

Amethi UP : गौरीगंज सपा कार्यालय में SIR अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र गौरीगंज/अमेठी। शनिवार को गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमेठी SIR प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने की। लीलावती कुशवाहा ने जिले में मतदाता सूची शुद्धीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर संगठन की सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की प्रविष्टियों को सुधारने और फॉर्म फीडिंग कार्य को…

Read More

Amethi UP : धान क्रय केंद्र का जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को अमेठी जिले में तैनात जिला खाद विपणन अधिकारी श्रद्धा मिश्रा ने विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज – कालिकन मार्ग पर स्थित राजकीय क्रय धान केंद्र गोरखापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान तौल कराया साथ ही किसानों से भी बात की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के राजकीय धान क्रय केंद्र गोरखापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि अभी इस केंद्र पर 17 किसानों ने कल 739 कुंतल धान की तौल कराई है।…

Read More

Amethi UP : धर्मार्थ चिकित्सालय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच, रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। शनिवार को अमेठी सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. राम प्रकाश व डॉ. पी.के. उपाध्याय की टीम ने अमेठी–भादर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय में जांच किया। जांच टीम ने मेडिकल स्टोर, चिकित्सक कक्ष, लैब कक्ष सहित अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर स्थिति और कार्यप्रणाली का आकलन किया। यह कार्रवाई किसान मजदूर सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय की लिखित शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि खेरौना गांव स्थित यह हॉस्पिटल…

Read More

Amethi UP : नशा मुक्ति के लिए अनोखी पहल—साइकिल यात्रा बनी चर्चा का केंद्र

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। ग्राम पूरे हरिराम तिवारी के पुरवा से स्वामी परमहंस टीकर माफी आश्रम तक नशा मुक्ति के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से एक प्रेरक साइकिल यात्रा निकाली गई। गैरीकपुर ग्राम सभा के निवासी और मुंबई से पधारे लेखक, चिंतक व शिक्षाविद डॉ. रमाकांत क्षितिज ने अपने सहयोगियों के साथ यह यात्रा पूरी की। डॉ. क्षितिज ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरों और युवाओं में नशा करने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। इससे परिवारों में कलह, दुर्घटनाओं में वृद्धि और…

Read More

Amethi UP : अमेठी में लेखपाल संघ का आक्रोश, कलमबंद हड़ताल व धरना जारी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लेखपाल सुधीर कुमार आत्महत्या मामले ने लिया उबाल अमेठी। फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या ने पूरे प्रदेश के लेखपाल समुदाय में गहरा आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। इसी रोष की कड़ी में गुरुवार को अमेठी तहसील परिसर में जिला लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन और कलमबंद हड़ताल कर प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। धरने पर बैठे लेखपालों ने आरोप लगाया कि साथी कर्मचारी सुधीर कुमार को SIR कार्यवाही को लेकर निरंतर प्रशासनिक दबाव झेलना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या…

Read More