Amethi UP : भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को मन लगाकर सुना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जनपद अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी कड़ी में भाजपा के संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मन की बात कार्यक्रम सुना तो वही भाजपा के वरिष्ठ नेता सदाशिव पांडेय ने भी अपने घर पर बैठकर लोगों के बीच प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना। संग्रामपुर के सभी बूथों व शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

नवंबर माह के अंतिम सप्ताह के रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।

मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच प्रमुख बिंदुओं को लेकर समस्त देशवासियों से अपने मन की बात को साझा किया। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि नवंबर माह प्रेरणा दायक का माह है, उन्होंने 26 नवंबर संविधान दिवस, 25 नवंबर अयोध्या में ध्वजारोहण पर भी चर्चा की।

मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से काशी तमिल संगम का हिस्सा बनाने की अपील की उन्होंने बताया कि आगामी 2 दिसंबर को काशी के घाट पर चौथा काशी तमिल संगम शुरू हो‌ रही है।

उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम की थीम बहुत ही रोचक होगी जिसे हम “लर्नतमिल – तमिल करकलम कहेंगे।” इसी प्रकार उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बताया जे-जी मंगल ग्रह को सराहा, भारतीय महिला टीम की भी सराहना की। महाभारत से लेकर द्वितीय विश्व युद्ध की बात करते हुए देश की करुणा और शांति परंपरा को याद किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts