मैक्स टॉप स्कॉलरशिप से सम्मानित हुई छात्रा अन्वेषा विश्वकर्मा

वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के ओढ़े गांव की रहने वाली होनहार छात्रा अन्वेषा विश्वकर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैक्स टॉप की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। अमीषा, बीना पब्लिक स्कूल में पिछले 5 वर्षों से अध्ययनरत हैं और अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
मैक्स टॉप द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत अन्वेषा विश्वकर्मा को पहली बार ₹1000 तथा दूसरी बार ₹3000 की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
अन्वेषा विश्वकर्मा के पिता का नाम नंदलाल विश्वकर्मा तथा माता का नाम सविता विश्वकर्मा है। अमीषा ने इस सम्मान के लिए मैक्स टॉप के डायरेक्टर मिथुन मोदी और बीना पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है और आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

