स्वदेशी जागरण मंच महानगर द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

वाराणसी। स्वदेशी जागरण मंच महानगर की ओर से मंगलम वाटिका, नदेसर वाराणसी में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का मुख्य आयोजन महानगर संयोजिका श
कविता मालवीय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा स्वदेशी विचारधारा को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रियंका अग्निहोत्री गीत विजय मिश्रा, जी.डी.डी. उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान संगठन की गतिविधियों और स्वदेशी अभियान को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, भाईचारे और स्वदेशी के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

