Amethi UP: “उत्तर प्रदेश रत्न” से अमेठी के गायत्री प्रसाद उपाध्याय को किया गया सम्मानित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स के द्वारा सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर लखनऊ में शिक्षा, साहित्य कला, संस्कृति, चिकित्सा, राजनीति,प्रशासन तथा सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए देश के विविध क्षेत्रों से जुड़ी हुई हस्तियों को उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं संसद सदस्य राज्यसभा प्रोफेसर मानुका खन्ना कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय डॉo रेनू सिंह प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश, प्रोफेसर अमिता पाण्डेय जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, अमेठी के पंडित गायत्री…

Read More

Amethi UP: जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने जनप्रतिनिधियों के साथ देखा मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। रविवार को अमेठी में विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के लक्ष्य को शिखर तक ले जाने के लिए सुझाव आमंत्रण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड व वेबसाइट माध्यम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने भी बहुत से जन प्रतिनिधियों के साथ मुख्य मंत्री जन संवाद कार्यक्रम को देखा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विजन डॉक्यूमेंट @2047 को लेकर व्यापक स्तर पर…

Read More

Amethi UP: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सब्जियों के थोक विक्रेताओं की दुकानों पर मारा छापा,अवैध विक्रेताओं पर की गई कार्रवाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  जायस/अमेठी। जिले में शासन के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज सब्जी विशेष कर आलूओं की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया जिसके अंतर्गत आज नवीन मंडी स्थल बहादुरपुर मे स्थित आलू के थोक विक्रेता सैफ ट्रेडिंग कंपनी, बाबा प्रीतम शाह आलू कंपनी, राम जी ट्रेडर्स, ऋषि राज सोनकर एंड ब्रदर कंपनी और महाराजा आलू कंपनी का निरीक्षण किया। उपरोक्त सभी आलू विक्रेताओं के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अद्यतन खाद्य लाइसेंस पाया गया। इसी…

Read More

Amethi UP: विश्व नदी दिवस : “नदियां एवं जलस्त्रोत” के विषय को लेकर आयोजित की गई विचार विमर्श गोष्ठी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद अमेठी के महाराजपुर मे रविवार को विश्व नदी दिवस के अवसर पर ‘जनपद की नदियां एवं जलस्रोत’ के विषय पर अमेठी जलबिरादरी की ओर से मालती नदी के दशरथ घाट पर विचार-विमर्श का शुभारम्भ नदी पूजन के साथ हुआ। अमेठी जलबिरादरी के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय ने विषय का प्रवर्तन करते हुए कहा कि जनपद अमेठी मालती एवं उज्जयिनी नदियों की उपज है। विगत पांच दशक पूर्व बर्ष भर सतत प्रवाहित होने वाली इन नदियों में आज केवल बर्षा के दिनों में जल देखने…

Read More

Amethi UP: प्रभावी शैक्षिक वातावरण बनाने में सहायक होंगे बी ई ओ डॉ संतोष कुमार यादव

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  भेंटुआ/अमेठी। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रमुख के दायित्व विषयक हस्तपुस्तिका के विकास के सम्बन्ध में आयोजित होने वाली बैठक में बी ई ओ भेंटुआ डॉ संतोष कुमार यादव के नामित होने पर विकास खंड के समूचे शिक्षकों के साथ जिले के अन्य विकास खंडों के बी ई ओ सहित आला अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर की है। बी ई ओ डॉ संतोष कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत संस्था प्रमुख का मुख्य कार्य एक प्रभावी शैक्षिक वातावरण बनाना है, जिससे…

Read More

Amethi UP: संघ शताब्दी वर्ष पर होने वाले समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर संघ शताब्दी समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है ।संघ से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ समाज के जनप्रतिनिधि एवं समाज को नई दिशा दे रहे लोग भी संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में पूरे मनोयोग से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। शताब्दी वर्ष पर होने वाले पथ संचलन समेत अनेकों कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। संघ के सौ वर्ष की यात्रा पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों के साथ समाज के…

Read More

Amethi UP: ब्लॉक परिसर में बीडीओ व प्रमुख प्रतिनिधि की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर के ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह एवं प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह टोन्टी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर विकास खंड क्षेत्र के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ आकांक्षा सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर पहुंचे, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका बेहद…

Read More

Amethi UP: कन्याओं में कौशल विकसित करने को तिलोई में सम्पन्न होगा कन्या कौशल शिविर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  मुसाफिरखाना/अमेठी। गायत्री परिवार अमेठी की जनपदीय मासिक बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मुसाफिरखाना में संपन्न हुई। बैठक में युग निर्माण अभियानों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में जिले के सभी विकास खंडों के समन्वयकों, सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जिला युवा समन्वयक डॉ० प्रवीण सिंह दीपक ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को श्री राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज, सेमरौता, तिलोई में कन्या कौशल शिविर का आयोजन होगा, जिसमें पूरे जनपद से डेढ़ हज़ार से अधिक…

Read More

Amethi UP: प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  संग्रामपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र ने आज मन की बात के 126वें कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को याद किया। साथ ही स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को उनकी जयंती पर याद करते हुए उनको नमन किया। उन्होंने लता मंगेश्कर के वीर सावरकर के साथ प्यारे संबंध के बारे में भी बात की, भारतीय जनता पार्टी अमेठी मंडल संग्रामपुर में मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अगुआई में पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी, वरिष्ठ जन, कार्यकर्ताओं और आम जनों ने अपने अपने बूथों…

Read More

Amethi UP: दर्दनाक सड़क हादसा : बहन की सगाई से पहले बुझा घर का चिराग, हादसे में युवक की मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जायस/अमेठी। जनपद के गौरीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को उस समय चीखपुकार मच गई। जब जायस इलाके हाकिम पुरवा निवासी रवि कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रवि की बहन की सगाई रविवार को थी और वो बाइक से अपने रिश्तेदार को लेने जा रहा था, तभी रायबरेली-सुल्तानपुर हाइवे पर उसकी बाइक खड़े ट्रक में घुस गई, उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल…

Read More