Amethi UP: प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

संग्रामपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र ने आज मन की बात के 126वें कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को याद किया। साथ ही स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को उनकी जयंती पर याद करते हुए उनको नमन किया। उन्होंने लता मंगेश्कर के वीर सावरकर के साथ प्यारे संबंध के बारे में भी बात की,

भारतीय जनता पार्टी अमेठी मंडल संग्रामपुर में मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अगुआई में पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी, वरिष्ठ जन, कार्यकर्ताओं और आम जनों ने अपने अपने बूथों और शक्तिकेंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन कर प्रसारण को टीवी, रेडियो, मोबाइल के माध्यम से सुना।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सदाशिव पांडेय, कन्हैयालाल, शंभूनाथ, शंकर सिंह परिहार व कपिल वर्मा, गब्बर वर्मा, गुलाब, बृजेश शुक्ला, अशोक शुक्ल, राम चंद्र मिश्र, आलोक तिवारी, दिनेश मिश्र, अनलजीत कोरी, राकेश सिंह, धनवंत सिंह, विनोद यादव सहित अनेकों कार्यकर्तायों ने अपने अपने बूथों पर आमजन समूह के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Related posts