Amethi UP: कन्याओं में कौशल विकसित करने को तिलोई में सम्पन्न होगा कन्या कौशल शिविर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

मुसाफिरखाना/अमेठी। गायत्री परिवार अमेठी की जनपदीय मासिक बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मुसाफिरखाना में संपन्न हुई। बैठक में युग निर्माण अभियानों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में जिले के सभी विकास खंडों के समन्वयकों, सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

जिला युवा समन्वयक डॉ० प्रवीण सिंह दीपक ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को श्री राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज, सेमरौता, तिलोई में कन्या कौशल शिविर का आयोजन होगा, जिसमें पूरे जनपद से डेढ़ हज़ार से अधिक छात्राओं की भागीदारी अपेक्षित है। शिविर में विषय-विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तित्व परिष्कार, सफलता के सूत्र, जीवन प्रबंधन, परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका, भारतीय संस्कृति और युवा पीढ़ी, किशोरी का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा “सोशल मीडिया : अवसर या चुनौती” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने वर्ष 2026 में वंदनीया माताजी की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अमेठी के सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का आवाहन किया। गौरीगंज समन्वयक अशोक मिश्रा ने 6 अक्टूबर को गायत्री प्रज्ञापीठ गौरीगंज में अखंड ज्योति पाठक सम्मेलन की जानकारी दी। शाहगढ़ ब्लॉक समन्वयक राम यश मौर्य ने 25 अक्टूबर को श्री हनुमान इंटर कॉलेज में किशोर कौशल शिविर के आयोजन की योजना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को राधेश्याम तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, के०के० सिंह, कौशल किशोर वैश्य सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।सभी ब्लॉक समन्वयकों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की

मुसाफिरखाना बाल संस्कार शाला की कन्याओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।गायत्री प्रज्ञापीठ मुसाफिरखाना के परिव्राजक विजय बहादुर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन सत्यम अग्रहरि ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ परिजन पंडित गंगा प्रसाद तिवारी ने किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० त्रिवेणी सिंह, राधेश्याम तिवारी, विजय बहादुर सिंह, अखिलेश पांडेय, लाल अशोक सिंह, के०के० सिंह, अशोक मिश्रा, राम यश मौर्य, सरिता सिंह, कुसुमलता, प्रतिभा द्विवेदी, आशा अग्रहरि, जया कौशल, डा० राम बहादुर मौर्य, शिव शंकर लाल श्रीवास्तव, शिवम तिवारी, विष्णु टंडन, राहुल विद्यार्थी, ज्योति श्रीवास्तव, प्रेम चंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts