Amethi UP: “उत्तर प्रदेश रत्न” से अमेठी के गायत्री प्रसाद उपाध्याय को किया गया सम्मानित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स के द्वारा सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर लखनऊ में शिक्षा, साहित्य कला, संस्कृति, चिकित्सा, राजनीति,प्रशासन तथा सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए देश के विविध क्षेत्रों से जुड़ी हुई हस्तियों को उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिसमें डॉ दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं संसद सदस्य राज्यसभा प्रोफेसर मानुका खन्ना कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय डॉo रेनू सिंह प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश, प्रोफेसर अमिता पाण्डेय जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, अमेठी के पंडित गायत्री प्रसाद उपाध्याय आदिवासी संरक्षण के लिए कार्य कर रहे भारत सरकार के

रेस रिलेशन समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार शर्मा, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर के मित्तल सहित कुल 15 लोगों को उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉo अशोक दुबे ने किया।

Related posts