धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। रविवार को अमेठी में विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के लक्ष्य को शिखर तक ले जाने के लिए सुझाव आमंत्रण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड व वेबसाइट माध्यम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने भी बहुत से जन प्रतिनिधियों के साथ मुख्य मंत्री जन संवाद कार्यक्रम को देखा।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार विजन डॉक्यूमेंट @2047 को लेकर व्यापक स्तर पर सुझाव आमंत्रण अभियान चला रही है। इसके तहत आमजन व जनप्रतिनिधियों के विचार क्यूआर कोड और वेबसाइट के माध्यम से लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्चुअल माध्यम से आज सीधा संवाद किया। 
जिसको हम लोगों के द्वारा आज देखा गया और यहां पर उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर अपने सुझाव भी दिए।
