जनपद अमेठी में आजीविका मिशन से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जनपद अमेठी निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में विकास खंड सिंहपुर की ग्राम पंचायत अहोरवा भवानी की निवासी श्रीमती अनुपम त्यागी, सवित्री बाई महिला स्वयं सहायता समूह एवं गंगा महिला प्रेरणा संकुल संघ की सदस्य के रूप में आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल बनी हैं। संघर्ष से सफलता तक की यात्रा…
Read MoreAuthor: News Desk
Amethi UP: आईटीआई गौरीगंज में 17 अक्टूबर को होगा रोजगार एवं अप्रेंटिस मेला
डिग्री, डिप्लोमा व आईटीआई पास आउट अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर। अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 अक्टूबर 2025 को संस्थान परिसर में एक रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आईटीआई, डिप्लोमा एवं डिग्री धारक पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रेविटी फैकल्टी मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रा. लि. कंपनी प्रतिभाग करेगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।…
Read MoreAmethi UP: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक किया गया वितरित
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र परिवारों के खातों में गैस रिफिल सब्सिडी हस्तांतरित की। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज, अमेठी में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी संजय चौहान,…
Read MoreAmethi UP: प्राथमिक विद्यालय नेवादा कनू में बच्चों ने सीखी दिशा व मंडलों की जानकारी, रोचक गतिविधियों से बढ़ा उत्साह
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। आज प्राथमिक विद्यालय नेवादा कनू में रोचक शैक्षिक गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों के नामों की जानकारी प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक यज्ञ नारायण रजक ने बच्चों को उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर बैठाकर मंडलों की पहचान कराई। उन्होंने कहा कि जो बच्चा सबसे कम समय में सभी मंडलों के नाम बताएगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सागर कुमार, मानवी, अर्पिता, कार्तिक आदि बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूसरी गतिविधि में बच्चों को दिशाओं का ज्ञान कराया…
Read MoreAmethi UP: संग्रामपुर पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार – आला-कत्ल बरामद
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। संग्रामपुर थाना पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर हत्या के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हसिया और फावड़े का बेट भी बरामद किया है। घटना 14 अक्टूबर की है, जब पूरे घुइसर मजरे पड़री निवासी पवन यादव ने थाने में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र राहुल अपने मित्र चन्दन के साथ खुर्दिहा भौसिंहपुर गया था। वहीं अंग्रेजी शराब के ठेके के पास दाना…
Read MoreAmethi UP: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जिला मुख्यालय गौरीगंज में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की।सभी ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम…
Read MoreAmethi UP: अमेठी में एनडीआरएफ की टीम ने इंडोरामा कंपनी में किया गैस रिसाव से बचाव का मॉक ड्रिल अभ्यास
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद के मुसाफिरखाना तहसील स्थित इंडोरामा कंपनी में आज 11वीं बटालियन, एनडीआरएफ वाराणसी (गोरखपुर यूनिट) की टीम द्वारा अमोनिया गैस रिसाव से बचाव हेतु मॉक अभ्यास (Mock Drill) आयोजित किया गया। अभ्यास के दौरान कंपनी के गैस स्टोरेज यूनिट से अमोनिया गैस रिसाव की काल्पनिक स्थिति दर्शाई गई। इस दौरान कंपनी द्वारा सूचना दी गई कि गैस रिसाव को नियंत्रण में नहीं लाया जा सका है, कई लोग घायल हैं तथा रिसाव के कारण गैस आसपास के क्षेत्रों में फैलने की संभावना है। इस पर…
Read MoreAmethi UP: त्योहारों को दृष्टिगत खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : खोया भट्टी सहित कई मिठाईयों की दुकानों पर की गई छापेमारी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी।दीपावली और त्योहारों के मौसम में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग ने जिले भर में व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश शुक्ला के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने थाना मुंशीगंज क्षेत्र के चौबेपुर स्थित रामशरण यादव की खोया भट्टी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से खोया का नमूना भरकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा। त्योहारों के समय मिलावटी खोया और मिठाइयों की शिकायतों को…
Read MoreAmethi UP नहर के बगल में बनी पटरी हुई क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जिले के भेंटुआ ब्लॉक के हीरापुर से आगे गोपालपुर रजबहा नहर की पटरी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण नहर किनारे बसे दर्जनों गांवों के निवासियों को सुल्तानपुर या अमेठी-गौरीगंज जाने के लिए तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बरसात में तो पैदल चलना मुश्किल हो जाता है दो पहिया वाहन से किसी प्रकार जा सकते है मगर चार पहिया वाहन नहीं जा पाते स्थानीय निवासियों के अनुसार, यदि नहर की पटरी सही होती, तो सुल्तानपुर और…
Read MoreAmethi UP: सड़कों पर फ़ैला गंदा पानी, लोगों का चलना हुआ दुभर
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नही दिख रहा गांवों में प्रभाव संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मङौली में नलियों का कार्य अधूरा होने से नालियों से निकला गंदा पानी सड़कों एवं गलियों में फैला हुआ है। जिससे उधर से आने जाने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में जगह-जगह बने गढ्ढो का गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है जिससे बिमारियां फैलने का डर बना हुआ है। जिससे आने वाले लोगों को परेशानियां उठानी…
Read More