धारा लक्ष्य समाचार पत्र
गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जिला मुख्यालय गौरीगंज में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की।सभी ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने विज्ञान, शिक्षा और नैतिकता के माध्यम से भारत को नई दिशा दी। युवाओं को चाहिए कि वे कलाम साहब के आदर्शों पर चलकर देश के विकास में योगदान दें।
पार्टी के प्रवक्ता एडवोकेट राजेश मिश्रा ने कहा कि डॉ. कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि एक आदर्श शिक्षक और प्रेरणास्रोत थे। उनका जीवन संदेश हमें यह सिखाता है कि सपने देखने के साथ उन्हें साकार करने के लिए परिश्रम और अनुशासन जरूरी है।
कार्यक्रम में महामंत्री अरशद अहमद, तुफैल खान, सैयद मकसूद हसन, घनश्याम सिंह, अजय तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, दीपू तिवारी, मनीष यादव, सूबेदार यादव, अमरजीत पुरी समेत अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

