इससे पहले 1954 में भी महाकुंभ में भगदड़ से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जानिए कैसे

लखनऊ। प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान के लिए करोडों की भीड़ एक दिन पहले उमड़ पड़ी थी। संगम के तट पर लाखों श्रद्धालु पहुंच गए थे। जो संगम तट पर ही सो गए थे। अचानक कुछ अफवाहें पैदा हुईं, जिससे स्नान पर्व पर भगदड़ मच गई। जिससे दबकर लगभग दो दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पांच दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। ऐसा ही मामला 1954 के महाकुंभ में हुआ था। लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंचे थे।देर रात मची भगदड़…

Read More

जाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा कि आत्म अनुशासन बनाए रखें, अपने नजदीकी घाट पर ही करें स्नान

मौनी अमावस्या पर सीएम योगी सहित संतों ने की श्रद्धालुओं से अपील महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर प्रयागराज सनातनियों का महासागर बन चुका है। संगम में पवित्र डुबकी की आस लिये महाकुम्भ नगर पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रमुख संतों ने अपील जारी की है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई…

Read More

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने किया अक्षयवट का दर्शन

महाकुम्भनगर। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भनगर में अक्षयवट का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री की अगवानी की, जिसके बाद मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। गृहमंत्री अमित शाह ने अक्षयवट की आरती उतारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुष्प अर्पित किए। अक्षय वट की परिक्रमा संत समाज के साथ गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने अक्षयवट की परिक्रमा की और महाकुम्भ की तैयारियों पर चर्चा की। अमित शाह ने अपने परिवार के साथ अक्षयवट की पूजा की। जिसमें उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय…

Read More

मंत्रोच्चार के बीच गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी, संत समाज ने दिया आशीर्वाद

महाकुम्भनगर। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठों, मंदिरों और अखाड़ों के संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़ककर पूजा-अर्चना कराई। स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधु व पोतियों ने भी स्नान और…

Read More

अभिनेत्री हेमामालिनी पहुंची महाकुम्भ, स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज से ली आशीर्वाद

महाकुम्भनगर। देश की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा (उत्तर प्रदेश) की  सांसद  हेमा मालिनी सोमवार को कुम्भनगरी पहुंची। उन्होंने संगम में जाकर गंगा जी के दर्शन की। उसके उपरांत  प्रभु प्रेमी संघ कुम्भ शिविर, प्रयागराज में जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री जी” से आध्यात्मिक भेंटवार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read More

अंतरिक्ष से दिखा महाकुम्भ का विहंगम नजारा

अंतरिक्ष स्टेशन से खींची गई तस्वीरों में महाकुम्भ मेले का दिखाई दिया अद्भुत नजार महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और मानवीय आयोजन महाकुम्भ मेला को सिर्फ जमीन से ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष से भी कैप्चर किया जा रहा है। इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (आईएसएस) ने रविवार रात को अंतरिक्ष से महाकुम्भ की आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीरें कैद की हैं। इन तस्वीरों में महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसमें गंगा नदी के तट पर दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रौशनी से जगमगा रहा है। इन…

Read More

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बेटे अर्जुन के साथ कुम्भ में लगाई डुबकी

महाकुम्भनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर अचानक अपने पुत्र अर्जुन यादव के साथ यहां पहुंचे। संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 में पहुंचे। यहां समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते हुए आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें:भाजपा प्रशासन तंत्र के दुरूपयोग से मिल्कीपुर में गड़बड़ी करने की बना रही रणनीति-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे।…

Read More

हर हिंदू परिवार में कम से कम तीन बच्चों का जन्म हो ऐसा आह्वान किया विराट संत सम्मेलन में

विश्व हिन्दू परिषद् के विराट संत सम्मेलन से हिन्दू समाज की एकजूटता का संदेश महाकुम्भनगर । विश्व हिंदू परिषद महाकुंभ शिविर में विराट संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें देश के कोने-कोने से सभी मत, पंथ, संप्रदाय के हजारों धर्माचार्य, मार्गदर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के समय पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, लिंग रिंपोचे, पुज्य भास्कर गिरि, पूज्य स्वामी जनार्दन, पूज्य मैत्रेय, पूज्य परमानंद गिरि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने किया । इसके उपरांत…

Read More

मौनी अमावस्या (29/01/25) के दिन संगम पर स्नान करने देवता भी आते हैं……..

क्या है महत्व………… प्रयागराज। माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन को माघ अमावस्या और दर्श अमावस्या के नाम से भी बुलाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार मौनी अमावस्या पर संगम पर देवताओं का आगमन होता है इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस मास को भी कार्तिक माह के समान पुण्य मास कहा गया है। इसी महात्म्य के चलते गंगा तट पर भक्त जन एक मास तक कुटी बनाकर कल्पवास करते हैं। इस तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से इसलिए…

Read More

27-29 जनवरी को संगम नोज पर अत्यधिक मूवमेंट को नियंत्रित करने के लिए मेला प्रशासन ने कसी कमर

महाकुम्भ। महाकुम्भ में मौनी अमावस्या अमृत स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुचारू यातायात और सुरक्षित मूवमेंट के लिए मेला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने सेक्टर लेवल पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिस सेक्टर या जोन में श्रद्धालु आ रहे हैं उसी सेक्टर या जोन से उन्हें वापस भेजा जाए। किसी भी सूरत में उन्हें संगम नोज या किसी अन्य जोन…

Read More