महराजगंज में प्रत्येक शुक्रवार मरीजों को परामर्श देंगे पूर्व एम्स चिकित्सक डॉ. गौरख त्रिवेदी

शुगर, बीपी, हृदय, लीवर, पेट व किडनी रोगों समेत विभिन्न बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है। एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) एवं पूर्व चिकित्सक एम्स, रायबरेली डॉ. गौरख त्रिवेदी अब प्रत्येक शुक्रवार को महराजगंज में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। डॉ. त्रिवेदी शुगर (डायबिटीज), ब्लड प्रेशर, हृदय, लीवर, पेट एवं किडनी से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ हैं।

डॉ. गौरख त्रिवेदी प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक गुप्ता मेडिकल स्टोर, निकट बैंक ऑफ बड़ौदा,महराजगंज-रायबरेली में मरीजों को परामर्श उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान मरीज अपनी बीमारी से संबंधित जांच रिपोर्ट एवं पूर्व उपचार संबंधी दस्तावेज लेकर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

बताया गया कि यहां हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी, लीवर (यकृत), सिरोसिस, पेट संबंधी रोग, गैस, विभिन्न संक्रामक रोग, सांस संबंधी रोग, टीबी (ट्यूबरक्लोसिस), गठिया, थायराइड, हड्डी रोग, स्पॉन्डिलाइटिस, किडनी रोग एवं डायलिसिस संबंधी चिकित्सकीय परामर्श सहित विभिन्न बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा चर्म रोग से संबंधित मरीज भी चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे।

स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध होने से महराजगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।समय: प्रत्येक शुक्रवार, दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक

स्थान: गुप्ता मेडिकल स्टोर, निकट बैंक ऑफ बड़ौदा, महराजगंज, रायबरेली मोबाइल: 7380442009, 7080044143

Related posts