Amethi UP : आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान,क्षेत्र में फैली दहशत

  दर्जनों ग्रामीणों को कुत्तों ने बनाया अपना शिकार बाजार शुकुल/अमेठी। जिले के विकास खण्ड बाजार शुकुल क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 48 घंटे से कुत्तों के हमलों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। अलग-अलग गांवों में हुए हमलों में 41 लोग घायल हो चुके हैं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। शुक्रवार को हरखूमऊ के रामरता (50), सरोजनी देवी (55), देवबक्श (65), असिराजा (55), पुनीपुर के सरजू चौरसिया (20), मीरापुर की अमिता (35) व निशा (15), मियां का…

Read More

Amethi UP : ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय इलियास की मौत, फुरसतगंज पुलिस जांच में जुटी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ–प्रतापगढ़ रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मोहम्मद इलियास (45 वर्ष) पुत्र यार मोहम्मद खान, निवासी खालिसपुर, की मौत हो गई। यह दुर्घटना रेल पोल संख्या 981/33–981/32 के बीच हुई, जहाँ इलियास का शव ट्रैक के पास मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर फुरसतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचना…

Read More

Amethi UP : स्वच्छता नवाचारों के अध्ययन के लिए वाराणसी टीम का अमेठी में एक्सपोज़र विज़िट

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। स्वच्छता एवं संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का अध्ययन कराने के उद्देश्य से वाराणसी जनपद की टीमों का एक्सपोज़र विज़िट शुक्रवार को अमेठी में आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि टीम को आज विकासखंड बहादुरपुर का भ्रमण कराया गया, जहां स्वच्छता प्रबंधन और पंचायत स्तर पर लागू किए गए सफल मॉडलों से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान टीम ने ग्राम पंचायत ब्राह्मणी में OSR जेनरेशन (स्वयं के राजस्व स्रोत बढ़ाने…

Read More

Amethi UP : बीएसए कार्यालय में जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मध्य रसोइया पाककला प्रतियोगिता दिनांक 12.12.2025 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गौरीगंज, जनपद अमेठी में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में विकास खण्ड अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना तथा तिलोई से 03-03 रसोइयों तथा शेष विकास खण्डों से 02-02 रसोइया (कुल 30 रसोइयों) द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में समस्त रसोइयों को लॉटरी के माध्यम से 10 रसोइयों को तहरी, 05 रसोइयों को रसेदार मौसमी सब्जी, 05 रसोइयों को आलू सोया मेथी सब्जी, 10 रसोइयों को अरहर…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: पहले सचिवालय में बनती थीं खेती की नीतियां, अब खेत पर होती है खेती की बात :मा0 मुख्यमंत्री

बिचौलियों के खत्म होने से बीज से बाजार तक किसानों को सीधा लाभ गन्ना किसानों को 2.92 लाख करोड़ का अब तक का रिकॉर्ड भुगतान बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाराबंकी के दौलतपुर गांव में पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा के फार्म पर आयोजित किसान पाठशाला के आठवें संस्करण का शुभारम्भ किया। हजारों किसानों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में खेती का भविष्य सचिवालय के कमरों में नहीं, बल्कि खेतों की मिट्टी में लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा…

Read More

Amethi UP : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की नई टीम जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने जनपदीय इकाई का किया गठन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र गरीब व बेसहारा कन्याओं के विवाह को लेकर पुनः राजेश मसाला की पहल अमेठी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला व अयोध्या मंडल प्रभारी हरिकेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन गुप्ता ने गांव गांव जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और दूसरी ओर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जनपदीय इकाई का गठन किया गया। जिसमें उन्होंने सरिता मिश्रा को कोषाध्यक्ष और संगीता सिंह को सह कोषाध्यक्ष तो वहीं मिथिलेश…

Read More

Amethi UP : गौवंशो को ठंड से बचाने के लिए गौशालाओं में की गई तिरपाल और अलाव की व्यवस्था

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गौशालाओं में ठंड से गौवंशों को बचाने के लिए बीडीओ आकांक्षा सिंह के निर्देश पर तिरपाल, अलाव, चारा, भूसा आदि की व्यवस्था की गई है। बीडीओ आकांक्षा सिंह ने कहा कि ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसपर पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सभी गौशालाओं में गौवंशो को ठंड से बचाव के लिए टीन शेड के चारों…

Read More

New delhi news: विदेश में फंसे भारतीयों के लिए रामबाण बना ‘मदद’ पोर्टल

Dhara Lakshya samachar नई दिल्ली। भारत सरकार के पास विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों की शिकायतों को तुरंत दूर करने के लिए एक मजबूत और मल्टी-चैनल सिस्टम है। सरकार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन, वॉक-इन, ईमेल, सोशल मीडिया, चौबीसों घंटे मल्टीलिंगुअल हेल्पलाइन, ओपन हाउस और ‘मदद’, ‘सीपीजीआरएएमएस’ और ‘ई-माइग्रेट’ जैसे खास ऑनलाइन पोर्टल बना रखे हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए ये ऑनलाइन पोर्टल किसी रामबाण से कम नहीं हैं, क्योंकि पिछले करीब दो वर्षों के अंतराल में मदद पोर्टल पर…

Read More

New delhi news: विदेश मंत्रालय के ई-सनद पोर्टल पर प्रोसेस हुए 10 लाख डॉक्यूमेंट्स

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने साल 2017 में ई-सनद पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य कॉन्टैक्टलेस, फेसलेस, आसान, किफायती और कुशल ऑनलाइन अटेस्टेशन और एपोस्टिल सर्विस देना है। पोर्टल को लेकर अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और 30 नंवबर 2025 तक पोर्टल पर कुल 10,17,420 डॉक्यूमेंट्स प्रोसेस किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय से इस पोर्टल से जुड़े डॉक्यूमेंट के रियल-टाइम वेरिफिकेशन के संबंध में जानकारी मांगी…

Read More

ई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण बाराबंकी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 12 दिसम्बर 2025

Read More