Varanasi UP…भोलागिरी आश्रम में भव्य शक्ति पूजा

भोलागिरी आश्रम में भव्य शक्ति पूजा

सम्मान समारोह व तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन।

वाराणसी। भोलागिरी सन्यास आश्रम में शक्ति पूजा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह पूजा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी तेजासा गिरी जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मठ अध्यक्ष सांता नंद गिरी महाराज द्वारा शक्ति पूजा का विधिवत आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में झारखंड से मुख्य अतिथि के रूप में दयाशंकर मिश्र दयालु उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में नवसंग अध्यक्ष असीत कुमार दास, बंगाली टोला के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी चांदु, समाजसेवी शंभू साहनी तथा नवसंघ उपाध्यक्ष राजू चक्रवर्ती शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मूर्तिकार सुनील पाल, विद्युत सजावट के लिए विशु दादा, खोजवा पार्षद शरद पांडे उर्फ मुन्ना तथा सहयोगी अभिजीत दास मोनू का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्वांचल अध्यक्ष शंकर बोस की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
पूजा के दौरान पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें धुनुची नृत्य और ढाक नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्वामी माधवानंद गिरी महाराज का भी आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
साथ ही, मां दुर्गा की शक्ति पूजा के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जो लगातार तीन दिनों तक चलेगा।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Related posts