Varanasi UP…कालिकधाम मंदिर परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

कालिकधाम मंदिर परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

वाराणसी। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सरकार की मंशा के अनुरूप नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना कपसेठी की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी एवं महिला कांस्टेबल अंजू द्वारा कालिकधाम मंदिर परिसर में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, आपातकालीन सेवा 112 एवं 102 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के लाभ एवं उसकी उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts