शिक्षकों से मुलाकात, समस्याओं के निस्तारण की उठाई मांग।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद वाराणसी इकाई के पदाधिकारियों ने प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर एवं राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात की और नए शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन का कैलेंडर भी वितरित किया गया।
इसके साथ ही संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। प्रमुख मुद्दों में चयन वेतनमान का एरियर, एनपीएस की राशि का जीपीएफ में स्थानांतरण, सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों की पेंशन/जीपीएफ निस्तारण तथा प्रधानाचार्य के अवकाश पर वरिष्ठ शिक्षक को प्रभार सौंपना शामिल हैं।
जिला मीडिया प्रभारी ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समय पर समाधान न होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

