Varanasi UP….आरएसएस के स्वयंसेवकों ने महादेव को दी स्वरांजलि।

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने महादेव को दी स्वरांजलि। काशी। महादेव की नगरी काशी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने महाशिवरात्रि पर घोष का वादन कर देवाधिदेव भगवान​ शिव को स्वरांजलि दी। भगवान शिव का अतिप्रिय क्षेत्र काशी रविवार को बम बम बोल रहा था| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाशिवरात्रि के महापर्व को अखिल भारतीय घोष दिवस के रूप में मनाता है| प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी विभाग की ओर से “स्वरान्जलि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सिगरा स्थित बेचू महादेव…

Read More

Varanasi UP…श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के प्रधान कार्यालय गंगू शिवाला में गंगेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार।

श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के प्रधान कार्यालय गंगू शिवाला में गंगेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार। समाज के गणमान्य पदाधिकारी रहे उपस्थित। वाराणसी। गंगू शिवाला स्थित श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के प्रधान कार्यालय में गंगेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभापति गुंजन कसेरा, महामंत्री मनोज सिंह कसेरा, मंत्री अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कसेरा, उपसभापति अरुण कसेरा, मीडिया प्रभारी नवीन कसेरा, सह मीडिया प्रभारी सुमित कसेरा, पप्पू वर्मा, मनोज गुड्डू कसेरा, श्री रामनारायण कसेरा, चुनाव अधिकारी सन्तोष कसेरा, सागर कसेरा, कार्यालय मंत्री राजेश कसेरा,…

Read More

Varanasi UP…खेल, करुणा और कौशल का संगम: APL सीज़न–07 फाइनल में रक्तदान, उद्यमिता और युवा ऊर्जा का ऐतिहासिक उत्सव।

खेल, करुणा और कौशल का संगम: APL सीज़न–07 फाइनल में रक्तदान, उद्यमिता और युवा ऊर्जा का ऐतिहासिक उत्सव। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि मैदान में एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग (APL) सीज़न–07 का भव्य फाइनल एवं समापन समारोह 15 फरवरी 2025 को अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं खेल भावना से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील चौधरी (एचओडी, ऑन्कोलॉजी विभाग, Institute of Medical Sciences, BHU) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप…

Read More

Varanasi UP….महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री 1008 जगतगुरु विश्वाराध्या जयंती महोत्सव मैं विद्वानों को किया गया सम्मान।

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री 1008 जगतगुरु विश्वाराध्या जयंती महोत्सव मैं विद्वानों को किया गया सम्मान। वाराणसी के गोदौलिया स्थित जगमबाड़ी मठ में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री 1008 जगतगुरु विश्वाराध्य जयंती मनाई गई इस अवसर पर श्री 1008 जगतगुरु डॉ चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी जी एवं श्री 1008 जगतगुरु डॉक्टर मल्लिकार्जुन विश्वाराध्य शिवाचार्य महास्वामी जी के सानिध्य में विद्वानों को अलंकरण से सम्मानित किया गया महाशिवरात्रि के पर्व पर सर्वप्रथम प्रातः 7:00 बजे से ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके उपरांत वेदांत शास्त्रार्थ का आयोजन किया गया विद्वत सभा…

Read More

Varanasi UP…शिवरात्रि के पावन पर्व पर भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में मां दुर्गा व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।

शिवरात्रि के पावन पर्व पर भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में मां दुर्गा व पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा। वाराणसी। वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में शिवरात्रि के महापावन पर्व पर पार्क में स्थित भोले शंकर मंदिर में मां दुर्गा एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन कॉलोनी के अध्यक्ष जनार्दन सिंह के नेतृत्व में किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके उपरांत पूजा-पाठ एवं आरती का आयोजन…

Read More

Varanasi UP…..वाराणसी में शिक्षकों का आक्रोश: सुरक्षा व न्याय की मांग को लेकर संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन।

वाराणसी में शिक्षकों का आक्रोश: सुरक्षा व न्याय की मांग को लेकर संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन। वाराणसी, 15 फरवरी। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कथित मीडिया कर्मियों व अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में घुसकर शिक्षकों के साथ अभद्रता, मारपीट, धमकी तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की घटनाओं से शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालिया तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच दो प्रधानाध्यापकों — स्व. सुशील कुमार गिरी एवं स्व. राम अवतार — के असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय आहत है। प्राथमिक विद्यालय पिसौर में प्रधानाध्यापक पर जानलेवा…

Read More

Varanasi UP….सिल्वन प्लाईबोर्ड इंडिया लिमिटेड  द्वारा वाराणसी आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों के लिए क्रिकेट लीग मैच का सफल आयोजन किया गया। 

सिल्वन प्लाईबोर्ड इंडिया लिमिटेड  द्वारा वाराणसी आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों के लिए क्रिकेट लीग मैच का सफल आयोजन किया गया।  वाराणसी ।सिल्वन प्लाईबोर्ड इंडिया लिमिटेड “वर्ष 1951 से” द्वारा वाराणसी आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों के लिए सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में एक क्रिकेट लीग मैच का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना, आपसी एकता को मजबूत करना तथा पेशेवरों के बीच स्वस्थ संवाद को प्रोत्साहित करना था। श्री जितेंद्र सिंह (सिल्वन प्लाईबोर्ड इंडिया लिमिटेड) ने दोनों टीमों को उनके उत्कृष्ट…

Read More

Varanasi UP….शक्तिपीठ बालाजी के सानिध्य में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह।

शक्तिपीठ बालाजी के सानिध्य में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह। इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 का सराहनीय सहयोग। वाराणसी, 15 फरवरी 2026। शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी धाम, बाबा नीम करौली आश्रम प्रांगण में स्थित शक्तिपीठ बालाजी (हनुमान जी) के पावन सानिध्य में आज पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह (पाणिग्रहण) संस्कार श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखद…

Read More

Varanasi UP…महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब। वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे बैजनत्था मंदिर, विरदोपुर से भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन शिव गंगे सेवा समिति के संस्थापक एवं कार्यक्रम आयोजक श्री राजेश कुमार ‘राजू’ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिव बारात अपने पारंपरिक मार्ग से होकर गुजरी। शोभायात्रा शंकराचार्य नगर कॉलोनी, बैजनत्था से प्रारंभ होकर बैजनत्था रोड, विनायका चौराहा, विनायका हॉस्पिटल, कमच्छा सब्जी…

Read More

Varanasi UP…महाशिवरात्रि पर काशी में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर काशी में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा आस्था का सैलाब वाराणसी। महाशिवरात्रि पर काशी एक बार फिर शिवमय हो उठी। महामृत्युंजय मंदिर से डेढ़सी पुल तक निकली भव्य शिव बारात में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। डमरुओं की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। करीब 44 वर्षों से निकल रही यह परंपरागत बारात अब काशी के प्रमुख लक्खा मेलों में शुमार है। शिव वर, औघड़, भूत-प्रेत, देवी-देवताओं व विभिन्न प्रांतों की होली झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते…

Read More